Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking : राजिम को मिला नगर पालिका का दर्जा, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

CG Breaking : राजिम को मिला नगर पालिका का दर्जा, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना
X

CG Breaking: Rajim granted Municipal Council status; state government issues notification.

CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजिमवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए राजिम नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। नई अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान नगर पंचायत की सीमाएं ही अब नगर पालिका क्षेत्र की सीमाएं होंगी।

CG Breaking : राज्य सरकार के इस फैसले के बाद राजिम में खुशी का माहौल है। नगर पालिका बनने से शहर के नियोजित विकास के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए अधिक वित्तीय और प्रशासनिक संसाधन उपलब्ध होंगे।

CG Breaking : उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि इस निर्णय से राजिम के विकास को नई गति मिलेगी। सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान, सामुदायिक भवन जैसी शहरी सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी अब अधिक प्रभावी तरीके से नागरिकों तक पहुंच सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019