Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : सरगी नाला में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, पुलिस जांच में जुटी

CG News : सरगी नाला में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, पुलिस जांच में जुटी
X

CG News: Decomposed body of a young man found in Sargi Nala; police have launched an investigation.

CG News : राजिम। महासमुंद-राजिम मार्ग पर फिंगेश्वर के पास स्थित सरगी नाला में मंगलवार सुबह एक युवक का सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नाले में तैरता शव देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

CG News : सूचना मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव काफी पुराना होने के कारण अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

CG News : पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और लापता व्यक्तियों की जानकारी भी खंगाली जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत हत्या का नतीजा है या किसी हादसे का। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019