Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : नवोदय विद्यालय के दो छात्र तालाब में डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

MP News : नवोदय विद्यालय के दो छात्र तालाब में डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
X

MP News: Two Navodaya Vidyalaya students drowned in a pond; one body recovered, search for the second ongoing.

MP News : उज्जैन। जिले के घट्टिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से लापता हुए दो छात्रों में से एक का शव मंगलवार सुबह विद्यालय के पास स्थित तालाब से बरामद किया गया। वहीं दूसरे छात्र की तलाश के लिए एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है।

MP News : जानकारी के मुताबिक, दोनों छात्र सोमवार शाम से लापता थे। मंगलवार सुबह तालाब में एक छात्र का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तालाब में दलदल होने के कारण दूसरे छात्र की तलाश में दिक्कत आ रही है, जिसके चलते एसडीआरएफ की टीम को भी रेस्क्यू में लगाया गया है।

MP News : घट्टिया थाना प्रभारी करण खोवाल के अनुसार, दोनों छात्र विद्यालय स्टाफ के बच्चे हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों सोमवार शाम करीब 6 बजे तालाब में नहाने गए थे, जहां यह दर्दनाक हादसा हो गया।

MP News : घटना के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों छात्र विद्यालय परिसर से बाहर कैसे पहुंचे। फिलहाल एक छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019