CG News: House set on fire right after Civil Defence volunteer left for duty; husband absconding; chaos ensues in the entire neighborhood.
CG News : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के गर्ल्स हाई स्कूल पारा में एक नगर सैनिक के ड्यूटी पर निकलते ही उसके पति ने कथित तौर पर घर में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
CG News : जानकारी के अनुसार, नगर सैनिक अपने नियमित कार्य पर गई हुई थी। इसी दौरान उसके पति ने घर में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
CG News : स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने पहले एहतियात के तौर पर आसपास के घरों को खाली कराया, ताकि आग अन्य मकानों तक न फैल सके। इसके बाद दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
CG News : फिलहाल आग लगने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद या कोई अन्य कारण तो नहीं था।
CG News : समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास के मकानों को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया, लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके में भय और चर्चा का माहौल बना दिया है।

