Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : सेंट्रल जेल में फिर कैदी की मौत, उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

CG News : सेंट्रल जेल में फिर कैदी की मौत, उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
X

CG News: Another prisoner dies in Central Jail; inmate serving a life sentence passes away while undergoing treatment.

CG News : बिलासपुर। बिलासपुर केंद्रीय जेल में एक बार फिर एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। हाल ही में जेल में हुई एक अन्य बंदी की मौत के बाद यह दूसरी घटना है, जिसने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

CG News : जानकारी के अनुसार, तखतपुर निवासी जनकराम साहू हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। सोमवार तड़के वह वॉशरूम जाने के लिए बैरक से निकला, जहां कथित तौर पर उसका पैर फिसल गया और वह गिर पड़ा। किसी तरह वापस बैरक पहुंचने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

CG News : जेल प्रशासन ने उसे तत्काल ई-3 बैरक से जेल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019