CG News: Two young sisters drown in a pond while bathing; grief grips the village.
CG News : धमतरी। जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कपालपोड़ी से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां तालाब में नहाने गई दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
CG News : जानकारी के अनुसार, छुट्टी के दिन सुबह करीब 9ः30 बजे दोनों बच्चियां गांव के बाजार चौक स्थित तालाब में नहाने गई थीं। इसी दौरान पानी की गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण दोनों बच्चियां डूब गईं।
CG News : घटना का खुलासा तब हुआ जब गांव की एक महिला तालाब किनारे पहुंचीं और उन्हें घाट पर बच्चियों के कपड़े और बाल्टी रखी मिली, लेकिन आसपास कोई नजर नहीं आया। आशंका होने पर उन्होंने तुरंत ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी।
CG News : इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में तलाश की, जहां दोनों बच्चियों के शव बरामद किए गए। मृतक बच्चियां एक ही परिवार की थीं और उनकी उम्र करीब 8 वर्ष बताई जा रही है। उनकी पहचान गीतिका साहू और खुशबू साहू के रूप में हुई है।
CG News : सूचना मिलते ही मगरलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं, वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है।

