Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर लगाए गंभीर आरोप

CG News : महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर लगाए गंभीर आरोप
X

CG News: Woman commits suicide by hanging; family members level serious allegations against police action.

CG News : कोरिया। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड अंतर्गत कोटाडोल थाना क्षेत्र के ग्राम करचा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

CG News : जानकारी के अनुसार, गांव में हुए एक आपसी विवाद के बाद दोनों पक्ष कोटाडोल थाना पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि थाना में पुलिस के कथित अमर्यादित व्यवहार और चालानी कार्रवाई की चेतावनी से महिला मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान हो गई थी।

CG News : बताया जा रहा है कि थाने से लौटने के बाद महिला पूरी रात तनाव में रही और रोती रही। अगले दिन सुबह वह घर से निकलकर पास के जंगल में गई, जहां उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

CG News : परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस द्वारा बनाए गए दबाव के कारण महिला ने यह कदम उठाया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होने की बात कही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019