Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम

CG Crime : दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम
X

CG Crime: Young woman shot dead in broad daylight; two bike-borne miscreants carried out the crime.

CG Crime : सक्ती। जिले में शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े हुई वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। सक्ती थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो हमलावरों ने 25 वर्षीय युवती पूर्णिमा चौहान की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

CG Crime: जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे दो युवक बाइक से पूर्णिमा के घर पहुंचे। इनमें से एक युवक हथियार लेकर घर के अंदर घुसा और युवती के बारे में पूछताछ करने लगा, जबकि दूसरा बाहर ही मौजूद रहा। जैसे ही पूर्णिमा बाहर आई, हमलावर ने उस पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी।

CG Crime : गोली युवती के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाहर आए तो उन्होंने पूर्णिमा को खून से लथपथ हालत में पाया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

CG Crime : घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

CG Crime : बताया जा रहा है कि पूर्णिमा चौहान एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थी और लंबे समय से पंजाब स्थित एक फर्म में नौकरी कर रही थी। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019