Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Cg Cyber ​​Fraud: 61 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा, केरल से तीन आरोपी गिरफ्तार

Cg Cyber ​​Fraud: 61 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा, केरल से तीन आरोपी गिरफ्तार
X

Cg Cyber ​​Fraud: 61 लाख की साइबर फ्रॉड का खुलासा, केरल से तीन आरोपी गिरफ्तार

Cg Cyber ​​Fraud: दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा पुलिस ने 61.06 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए केरल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी साइबर अपराधियों के लिए बैंक खाते किराए पर उपलब्ध कराते थे और ठगी की रकम को विभिन्न खातों व क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से आगे ट्रांसफर करते थे।

Cg Cyber ​​Fraud: क्या है मामला

पुलिस के अनुसार, गीदम निवासी भूपेंद्र तेलामी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ऑनलाइन टास्क और निवेश का झांसा देकर उससे अलग-अलग बैंक खातों में करीब 61.06 लाख रुपए जमा कराए गए। बाद में उसे एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(डी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Cg Cyber ​​Fraud: तकनीकी जांच, भारत सरकार के समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी और बैंक खातों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने साइबर ठगी के नेटवर्क की परतें खोलनी शुरू कीं। इस मामले में पहले भी महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली और केरल से कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Cg Cyber ​​Fraud: फरार आरोपियों की तलाश में दंतेवाड़ा पुलिस की टीम ने केरल के कोझिकोड पहुंचकर मोहम्मद नीजाज आरएम (21), अभिनव श्रीनिवास (23) और मोहम्मद साहिल (21) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मोहम्मद नीजाज ने स्वीकार किया कि उसके नाम पर विभिन्न बैंकों में सात से आठ खाते संचालित थे, जिनका उपयोग साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने, ट्रांसफर करने और नकद निकासी के लिए किया जाता था।

Cg Cyber ​​Fraud: दूसरे बैंक खातों और क्रिप्टोकरेंसी में करते थे ट्रांसफर

आरोपी अभिनव श्रीनिवास ने पूछताछ में बताया कि वह परिचितों और अन्य लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उनमें साइबर ठगी की रकम मंगवाता था। इसके बाद कमीशन लेकर रकम दूसरे बैंक खातों और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से आगे भेज देता था। वहीं, मोहम्मद साहिल ने भी अपने बैंक खाते का इस्तेमाल ठगी की रकम के लेन-देन और निकासी के लिए किए जाने की बात स्वीकार की।

Cg Cyber ​​Fraud: पुलिस को आरोपियों से साइबर नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण डिजिटल और वित्तीय सुराग मिले हैं। इनकी मदद से गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 27 जून तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019