India-Sri Lanka Tri-Series: वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 11 बॉल पर फिफ्टी, 10 चौके और 8 छ्क्के लगाए
India-Sri Lanka Tri-Series: दांबुला। श्रीलंका के दांबुला में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज के तहत खेले जा रहे फाइनल मैच में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने इस मुकाबले में श्रीलकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली, लेकिन वो 6 रन से अपने शतक से दूर रह गए। उन्होंने इस मुकाबले में सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में कुल 10 चौके और 8 छ्क्के शामिल रहे। वहीं, स्ट्राइक रेट 324 का रहा।
India-Sri Lanka Tri-Series: इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने 50 ओवर की क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव ने श्रीलंका-ए के खिलाफ अभी चल रहे ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 बॉल पर 94 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली।
India-Sri Lanka Tri-Series: वैभव से पहले इस फॉर्मेट की फास्टेस्ट हाफ सेंचुरी श्रीलंका के कौशल्य वीरात्ने ने बनाई थी। उन्होंने 2006 में रागामा क्रिकेट कल्ब की ओर से खेलते हुए 12 बॉल पर फिफ्टी पूरी की थी। सीनियर लेवल पर 50 ओवर की क्रिकेट में दो तरह के मैच होते हैं। लिस्ट-ए और वनडे इंटरनेशनल। हर वनडे इंटरनेशनल अपने आप में एक लिस्ट-ए मैच भी होता है।
India-Sri Lanka Tri-Series: वनडे इंटरनेशनल में फास्टेस्ट फिफ्टी एबी डिविलयर्स ने बनाई है। उन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 बॉल पर 50 रन पूरे कर लिए थे। श्रीलंका-ए के खिलाफ इंडिया-ए ने 22 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं। समाचार लिखे जाने तक तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड क्रीज पर हैं।

