Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : 23 जून तक छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के संकेत, उमस और गर्मी से जल्द मिलेगी राहत

Asian News
CG Weather News : 23 जून तक छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के संकेत, उमस और गर्मी से जल्द मिलेगी राहत
X

CG Weather News: Signs of monsoon arrival in Chhattisgarh by June 23; relief from humidity and heat expected soon.

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 23 जून के आसपास प्रदेश में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी और बढ़ते तापमान से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

CG Weather News : प्रदेश के मध्य और उत्तरी इलाकों में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय हैं। शनिवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और गरज-चमक का भी असर देखने को मिला। राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।

CG Weather News : मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान पेंड्रा रोड में 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सर्वाधिक 4 सेंटीमीटर वर्षा बीजापुर जिले के कुटरू और बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर में रिकॉर्ड की गई।

CG Weather News : इसके अलावा कबीरधाम के कुकदुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के गंडई तथा सूरजपुर में 3-3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। कई अन्य जिलों में भी एक से दो सेंटीमीटर तक वर्षा हुई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा।

CG Weather News : मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी रायपुर में रविवार को बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019