NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए NTA की पुख्ता तैयारी, 22 लाख छात्र, 5440 केंद्र और चप्पे-चप्पे पर AI की पैनी नजर, रायपुर जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी

NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए NTA की पुख्ता तैयारी, 22 लाख छात्र, 5440 केंद्र और चप्पे-चप्पे पर AI की पैनी नजर, रायपुर जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी
NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए NTA की पुख्ता तैयारी, 22 लाख छात्र, 5440 केंद्र और चप्पे-चप्पे पर AI की पैनी नजर, रायपुर जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी
NEET-UG 2026 Re-exam: नई दिल्ली/रायपुर। NEET Exam Security Measures: देश के लाखों छात्र आज दोबारा नीट-यूजी 2023 की री-एग्जाम देंगे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने ‘नीट-यूजी- 2026’ के सफल और निष्पक्ष आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
NEET-UG 2026 Re-exam: एनटीए ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए देशभर में अभूतपूर्व सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की गई है। इस साल 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
NEET-UG 2026 Re-exam: विदेशों के 14 केंद्रों में परीक्षा का आयोजन
एनटीए के अनुसार, परीक्षा भारत के 551 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों और विदेशों के 14 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा अंग्रेजी सहित 12 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी। एजेंसी का लक्ष्य सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष, सुरक्षित और सुविधाजनक परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराना है।
NEET-UG 2026 Re-exam: सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए देशभर में 95 हजार से अधिक परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कुल 1,38,560 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा गतिविधियों की राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर लाइव निगरानी की जाएगी। इसके अलावा, कैमरों से प्राप्त फुटेज का कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित विश्लेषण भी किया जाएगा, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके।
NEET-UG 2026 Re-exam: परीक्षा केंद्रों पर 51,311 जैमर
परीक्षा में नकल और अन्य अनियमितताओं को रोकने के लिए 51,311 जैमर लगाए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की मदद से यह व्यवस्था की गई है।
NEET-UG 2026 Re-exam: नीट परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी से पैनी नजर
एनटीए ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो इनविजिलेटर तैनात रहेंगे, जबकि हर केंद्र पर 10 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 38,795 फ्रिस्किंग स्टाफ और 48,448 बायोमेट्रिक कर्मियों की नियुक्ति की गई है।
NEET-UG 2026 Re-exam: इस बार फेस ऑथेंटिकेशन प्रणाली को भी शामिल किया गया है। परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी के लिए लगभग 6,700 ऑब्जर्वर और 100 से अधिक वर्चुअल ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।
NEET UG 2026 Exam: रायपुर जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी
NEET UG 2026 Exam: मेडिकल प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन को लेकर रायपुर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार को जिला प्रशासन और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सभी 25 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और प्रवेश व्यवस्थाओं का रिहर्सल किया गया।

NEET UG 2026 Exam: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पीएम श्री आत्मानंद आरडी तिवारी स्कूल आमापारा, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 डीडीयू नगर और एनआईटी स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान डीसीपी मयंक गुर्जर, एसडीएम नंदकुमार चौबे, एडीसीपी राहुल देव शर्मा, डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

NEET UG 2026 Exam: गोपनीय परीक्षा सामग्री की सुरक्षा के लिए पुलिस, अर्धसैनिक बलों, भारतीय वायु सेना और डाक विभाग की सेवाएं ली गई हैं। एनटीए ने बताया कि 20 जून को देशव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित कर सभी व्यवस्थाओं का परीक्षण भी किया गया।
NEET-UG 2026 Re-exam: अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, ओआरएस, एम्बुलेंस, अभिभावकों के लिए बैठने और छाया की व्यवस्था, प्रत्येक कक्ष में दीवार घड़ी और अतिरिक्त रफ शीट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
NEET-UG 2026 Re-exam: एनटीए ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। एजेंसी ने सोशल मीडिया पर फैल रही पेपर लीक और अन्य अफवाहों को पूरी तरह निराधार बताते हुए उनसे सावधान रहने को कहा है।


