up-news-stf-takes-major-action-in-ayodhya-bhanu-pratap-singh-a-criminal-with-a-reward-of-two-lakh-rupees-killed-in-an-encounter-with-more-than-40-cases-registered-against-him
UP News : अयोध्या: उत्तर प्रदेश एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने रविवार देर रात अयोध्या में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी और इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू को मुठभेड़ में मार गिराया। यह कार्रवाई अयोध्या जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र स्थित अहमदपुर घाट तिराहे के पास की गई।
UP News : पुलिस के अनुसार, भानु प्रताप सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ हत्या, डकैती, रंगदारी तथा भाड़े पर हत्या कराने सहित 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वह गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र का निवासी था और कई जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। विभिन्न जनपदों में उस पर कुल लगभग दो लाख रुपये का इनाम घोषित था।
UP News : एसटीएफ को उसके इलाके में होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इंस्पेक्टर जेपी राय के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरता देख भानु ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मुठभेड़ में एसटीएफ प्रभारी जेपी राय और एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
UP News : घायल भानु को तत्काल मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एसटीएफ इस कार्रवाई को प्रदेश में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है।

