Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: समर्थन और विरोध के बीच पेलमा कोयला खदान परियोजना की जनसुनवाई पूरी,भारी सुरक्षा के बीच पूरी हुई प्रक्रिया

CG News: Raigarh Pelma Coal Mine Jansunwai, Protest, Support Declared
X

CG News: Raigarh Pelma Coal Mine Jansunwai, Protest, Support Declared

CG News: रायगढ़। जिले के पेलमा गांव में प्रस्तावित पेलमा कोयला खदान परियोजना को लेकर सोमवार को आयोजित जनसुनवाई शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) द्वारा प्रस्तावित इस परियोजना के पक्ष और विपक्ष में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी बातें प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखीं।

CG News: पर्यावरण अधिकारी मनवेन्द्र शेखर पांडे ने बताया कि जनसुनवाई निर्धारित समय पर शुरू हुई और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि परियोजना के समर्थन और विरोध में अपनी राय रखने वाले लोगों की संख्या लगभग बराबर रही। हालांकि, अंतिम आंकड़ों का संकलन अभी किया जाना शेष है।

CG News: ये गांव होंगे प्रभावित

करीब 2077.934 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रस्तावित इस कोयला खदान परियोजना की वार्षिक उत्पादन क्षमता 15 मिलियन टन (एमटीपीए) निर्धारित की गई है। परियोजना से पेलमा, उरबा, मडुआडूमर, लालपुर, हिंझर, जरहीडीह, सकत्ता, मीलूपार और खर्रा सहित कई गांव प्रभावित होने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों की राय जानने के लिए पेलमा गांव के अटल चौक में जनसुनवाई आयोजित की गई।

CG News: निर्धारित समय पर शुरू हुई जनसुनवाई में सुबह से ही ग्रामीणों का पहुंचना शुरू हो गया था। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने परियोजना से संभावित रोजगार, विकास और आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि को लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया, वहीं प्रभावित क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने पर्यावरणीय प्रभाव, विस्थापन और आजीविका से जुड़े मुद्दों पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।

CG News: जनसुनवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। ग्रामीणों के सुझाव और आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया शाम तक जारी रही।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019