Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : CAF कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से दी जान, जांच में जुटी पुलिस

CG News: Soldier commits suicide with service rifle in CAF camp, police engaged in investigation
X

CG News: Soldier commits suicide with service rifle in CAF camp, police engaged in investigation

CG News : कोंडागांव। जिले में स्थित उरंदाबेड़ा सीएएफ (CAF) कैंप से एक दुखद खबर सामने आई है। ड्यूटी के दौरान एक जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे कैंप और पुलिस महकमे में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

CG News : जानकारी के अनुसार, उरंदाबेड़ा सीएएफ कैंप में पदस्थ जोगेंद्र नेताम ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही कैंप में मौजूद अन्य जवान घटनास्थल की ओर दौड़े और तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।

CG News : गंभीर रूप से घायल जवान को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा अस्पताल की मर्च्युरी पहुंचे और मृतक जवान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के निर्देश दिए।

CG News : एसपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला व्यक्तिगत कारणों से मानसिक तनाव में आकर उठाए गए कदम का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019