Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : निर्माणाधीन स्कूल बना नशे का अड्डा, 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

CG News: Under-construction school turns into drug den, woman smuggler arrested with heroin worth Rs 10 lakh
X

CG News: Under-construction school turns into drug den, woman smuggler arrested with heroin worth Rs 10 lakh

CG News : दुर्ग। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दुर्ग पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जामुल थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला तस्कर को करीब 10 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि महिला एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हुई है।

CG News : पुलिस को सूचना मिली थी कि भिलाई के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन स्कूल परिसर में अवैध रूप से मादक पदार्थ रखकर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर जामुल थाना पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी और एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया।

CG News : तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 49.8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस ने नशे की बिक्री से प्राप्त 1,000 रुपये नकद और एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 9 लाख 97 हजार 300 रुपये बताई गई है।

CG News : गिरफ्तार महिला की पहचान राजविंदर कौर के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को संकेत मिले हैं कि वह लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी हुई थी और एक संगठित नेटवर्क के माध्यम से नशे की खेप प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करती थी।

CG News : पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हेरोइन की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की तह तक पहुंचने के लिए आरोपी के मोबाइल और अन्य संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

CG News : जामुल थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) और 27(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019