CG News: Dangerous stunt on a moving car, car driven with a girl sitting on the roof, driver arrested
CG News : बिलासपुर। जिले में सोशल मीडिया रील और दिखावे के लिए जानलेवा स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। थाना कोनी क्षेत्र में आर्टिका कार की छत पर युवती को बैठाकर सड़क पर स्टंटबाजी करने वाले चालक पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।
CG News : जानकारी के मुताबिक 24 मई की रात से 25 मई की देर रात के बीच मौहारपारा निरतु रतनपुर रायपुर रोड पर आर्टिका कार क्रमांक सीजी 10 सीडी 1416 का चालक तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते हुए कार की छत पर युवती को बैठाकर खतरनाक करतब कर रहा था। सड़क पर गुजर रहे लोग इस दृश्य को देखकर दहशत में आ गए।
CG News : मामले की शिकायत सेंदरी निवासी धर्मेंद्र सूर्यवंशी ने थाना कोनी में दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी चालक न केवल युवती की जान जोखिम में डाल रहा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी बड़ा खतरा बन गया था।
CG News : पुलिस ने कार चालक आरोपी राहुल कौशिक, निवासी सरकंडा बिलासपुर, के खिलाफ धारा 281 बीएनएस और 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


