Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : बंद फल दुकान में मिली ऑटो चालक की लाश, पुलिस जांच में जुटी

CG News: Auto drivers body found in a closed fruit shop, police engaged in investigation
X

CG News: Auto driver’s body found in a closed fruit shop, police engaged in investigation

CG News : धमतरी। जिले के धमतरी शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद फल दुकान के अंदर ऑटो चालक की संदिग्ध हालत में लाश मिली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

CG News : जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक का है। यहां बंद पड़ी एक फल दुकान के भीतर युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान मकेश्वर वार्ड निवासी शेख जमील खान के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019