Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Announces 4 New State Presidents: बीजेपी ने घोषित किए 4 नए प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली और केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब की कमान

Asian News
BJP Announces 4 New State Presidents: बीजेपी ने घोषित किए 4 नए प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली और केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब की कमान
X

BJP Announces 4 New State Presidents: नई दिल्ली। बीजेपी ने गुरुवार को चार राज्यों के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी की जिम्मेदारी मिली है। हर्ष मल्होत्रा दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष होंगे, तो वहीं केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब की कमान मिली है। अर्चना गुप्ता को हरियाणा और अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है।

BJP Announces 4 New State Presidents: हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की जिम्मेदारी

दिल्ली बीजेपी के नए अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा केंद्रीय राज्य मंत्री हैं और पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं। वह दिल्ली बीजेपी के महासचिव भी रह चुके हैं। वहीं एमसीडी के मेयर पद की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। हर्ष मल्होत्रा ने पहली बार 2012 में पूर्वी दिल्ली की वेलकम कॉलोनी से पार्षद का चुनाव जीता था।

BJP Announces 4 New State Presidents: कौन हैं केवल सिंह ढिल्लों

पंजाब में बीजेपी ने जाट सिख चेहरे पर दांव लगाया है। केवल सिंह ढिल्लों बरनाला जिले से आते हैं और विधायक रह चुके हैं। 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने जीत हासिल की। 2017 में उन्हें हार मिली और 2019 के लोकसभा चुनाव में भगवंत मान ने संगरूर से केवल सिंह ढिल्लों को हरा दिया। 2022 में कांग्रेस पार्टी ने केवल सिंह ढिल्लों को टिकट नहीं दिया और निष्कासित कर दिया, तब उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। केवल सिंह ढिल्लों, सुनील जाखड़ की जगह लेंगे।

BJP Announces 4 New State Presidents: कौन हैं अर्चना गुप्ता

बीजेपी ने अर्चना गुप्ता को हरियाणा प्रदेश की कमान सौंपी है। अर्चना गुप्ता भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री और महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह पानीपत जिले की भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष और भाजपा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। पेशे से जानी-मानी डॉक्टर अर्चना गुप्ता विश्व हिंदू परिषद में भी सक्रिय रही हैं। वहीं हरियाणा प्रदेश की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रही हैं।

BJP Announces 4 New State Presidents: अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा की कमान

अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा बीजेपी की कमान मिली है। पार्टी ने युवा चेहरे पर दांव खेला है। अभिषेक देबरॉय वर्तमान में विधायक हैं और अब उन्हें पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019