Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार यात्री बस और बाइक में हुई भिड़ंत, युवक की मौत

CG Accident: High-speed passenger bus collides with bike, youth dies
X

CG Accident: High-speed passenger bus collides with bike, youth dies

CG Accident : बिलासपुर। जिले के तखतपुर क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बेलसरी मुख्य मार्ग के पास तेज रफ्तार सवारी बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

CG Accident : जानकारी के अनुसार ग्राम लीदरी निवासी 42 वर्षीय बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा किसी निजी काम से तखतपुर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार सवारी बस ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरा।

CG Accident : आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए सड़क को क्लियर कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019