Share Market Today May 20: शेयर बाजार में बिकवाली की सुनामी,सेंसेक्स 541 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट
Share Market Today May 20 : नई दिल्ली/मुंबई। Indian Share Market Crash: वैश्विक राजनीतिक घटनाओं भारतीय शेयर बाजार में उथतपुथल जारी है। 20 मई (बुधवार) शेयर बाजार लाल निशान में खुला और बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। सुबह सेंसेक्स 541 अंक या 0.72 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,726 और निफ्टी 155 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,462 पर था।
Indian Share Market Crash: शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट का नेतृत्व रियल्टी और बैंकिंग शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी पीएसयू बैंक लूजर्स थे। निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसई, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी कमोडिटीज लाल निशान में थे। दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी आईटी हरे निशान में थे।
Indian Share Market Crash: लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप बिकवाली का जोर
लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 285 अंक या 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,736 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 126 अंक या 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,738 पर था। यह दिखाता है कि गिरावट व्यापक बाजार में बनी हुई है।
Indian Share Market Crash: टेक शेयरों में रही तेजी
सेंसेक्स पैक की बात करें तो टेक शेयरों में तेजी रही। टीसीएस, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा गेनर्स थे। इसके अलावा सन फार्मा के शेयरों में भी तेजी देखी गई। जबकि, टाटा स्टील, बीईएल, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, इटरनल (जोमैटो), अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल,एसबीआई, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, इंडिगो, एशियन पेंट्स, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में बिकवाली नजर आई।
Indian Share Market Crash: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी गिरावट
ज्यादातर एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा था। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार भी मंगलवार को बंद हुए थे। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.58 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 103 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 110 डॉलर प्रति बैरल पर था।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


