Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : रील्स में दिखाई अमीरी बनी मुसीबत, व्यापारी के बेटे का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

MP News : रील्स में दिखाई अमीरी बनी मुसीबत, व्यापारी के बेटे का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
X

MP News: Flaunting wealth in Reels leads to trouble; businessman’s son kidnapped; three accused arrested for demanding ₹10 lakh ransom.

MP News : पन्ना। सोशल मीडिया पर लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाना एक युवक के लिए भारी पड़ गया। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में कपड़ा व्यापारी के 19 वर्षीय बेटे के अपहरण का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बदमाशों ने युवक की सोशल मीडिया रील्स देखकर उसे आर्थिक रूप से संपन्न समझा और फिरौती के लिए उसका अपहरण कर लिया।

MP News : पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को पवई निवासी कपड़ा व्यापारी के बेटे अंशुल उर्फ कान्हा डेंगरे 19 वर्ष का अपहरण कर आरोपियों ने परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बेटे की सुरक्षित रिहाई की उम्मीद में परिजनों ने आरोपियों के खाते में 1.48 लाख ट्रांसफर भी कर दिए।

MP News : मामले की सूचना मिलते ही पन्ना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खाते को फ्रीज कराया और युवक को सकुशल बरामद कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों राजकमल रजक, राजकुमार पाल और शिवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक पिस्तौल, दो देशी कट्टे और दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।

MP News : गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कानून का संदेश देने के उद्देश्य से तीनों आरोपियों का पवई नगर के प्रमुख मार्गों पर पैदल जुलूस निकाला। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019