Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : प्रेमी के कहने पर मालिक के घर में की चोरी, 48 घंटे में नौकरानी और साथी गिरफ्तार

CG News : प्रेमी के कहने पर मालिक के घर में की चोरी, 48 घंटे में नौकरानी और साथी गिरफ्तार
X

CG News: Maid and accomplice arrested within 48 hours for theft at employer’s house at lover’s behest.

CG News : दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने चोरी के एक मामले का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए एक केयरटेकर और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वृद्ध महिला की देखभाल के लिए रखी गई नौकरानी ने घर में चल रहे शादी समारोह की व्यस्तता का फायदा उठाकर अलमारी से नगदी चुरा ली। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया।

CG News : पुलिस के अनुसार, जुनवानी स्थित सूर्या विहार कॉलोनी निवासी रोहन कुखरानिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी वृद्ध मां की देखरेख के लिए पिछले करीब दो वर्षों से ममता चौहान 27 वर्ष केयरटेकर के रूप में काम कर रही थी। 26 और 27 जून को घर में विवाह समारोह होने के कारण परिवार के सदस्य व्यस्त थे। इसी दौरान आरोपी महिला कथित तौर पर अलमारी में रखी नगदी लेकर बिना बताए घर छोड़कर चली गई।

CG News : शिकायत के बाद सुपेला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने ममता चौहान और उसके कथित प्रेमी शीतल वर्मा 27 वर्ष को रायपुर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसके प्रेमी ने पैसों की जरूरत बताकर उसे चोरी के लिए उकसाया था।

CG News : पुलिस ने दोनों के कब्जे से 23,500 नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 43,500 बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019