Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chandigarh Building Collapse : चंडीगढ़ में बड़ा हादसा : भरभराकर गिरी बिल्डिंग; कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

Asian News
Chandigarh Building Collapse : चंडीगढ़ में बड़ा हादसा : भरभराकर गिरी बिल्डिंग; कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी
X

Chandigarh Building Collapse : चंडीगढ़ में बड़ा हादसा : भरभराकर गिरी बिल्डिंग; कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

Chandigarh Building Collapse: चंडीगढ़। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शनिवार शाम एक पुरानी बिल्डिंग अचानक ढह गई। हादसे में 6 लोग मलबे में दब गए।

Chandigarh Building Collapse: चार लोगों को निकाला सुरक्षित

पुलिस, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीमों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। अब तक 4 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Chandigarh Building Collapse: दो लोगों की तलाश जारी

मलबे में दो लोग अभी भी फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ और स्थानीय टीम भारी मशीनों की मदद से उन्हें निकालने की कोशिश कर रही है। पूरे इलाके को सुरक्षा के लिहाज से खाली करा लिया गया है।

Chandigarh Building Collapse: बारिश से जर्जर हुई इमारत

लगातार बारिश के कारण पुरानी बिल्डिंग की दीवारें कमजोर हो गई थीं। इसी वजह से इमारत ढह गई। हादसे के समय 6 लोग अंदर काम कर रहे थे।

Chandigarh Building Collapse: पूर्व सांसद पवन बंसल पहुंचे मौके पर

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने राहत कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को जल्द से जल्द फंसे लोगों को निकालने के निर्देश दिए।

Chandigarh Building Collapse: जांच शुरू

प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्ट में बारिश और पुरानी इमारत को मुख्य वजह बताया जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019