IND vs AFG ODI Series: अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, रोहित-कोहली की वापसी, पंत बाहर
IND vs AFG ODI Series: मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। भारत 6 जून से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के बाद 14 से 20 जून तक अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगा।
चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर की अगुवाई में टीम का चयन किया गया। चयन समिति में शिव सुंदर दास, अजय रात्रा, आर.पी. सिंह और प्रज्ञान ओझा शामिल रहे। टीम की घोषणा BCCI सचिव देवजीत सैकिया की मौजूदगी में की गई।
IND vs AFG ODI Series: शुभमन गिल को कप्तानी
युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टेस्ट टीम के साथ-साथ वनडे टीम की भी कप्तानी सौंपी गई है, जबकि श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान बनाया गया है। अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल की वनडे टीम में वापसी हुई है। विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन को मौका मिला है, जबकि ऋषभ पंत को टीम से बाहर रखा गया है।
ऑलराउंडर विभाग में हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी कुलदीप यादव संभालेंगे। तेज गेंदबाजी आक्रमण में अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़ को जगह दी गई है।
IND vs AFG ODI Series: इस सीरीज के लिए भारत ने तीन अनकैप्ड खिलाड़ी प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे—को टीम में शामिल किया है। हालांकि हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा का चयन फिटनेस मंजूरी पर निर्भर रहेगा। वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को टेस्ट और वनडे दोनों टीमों से बाहर रखा गया है।
भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे टीम:–
शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


