CG News: Soil caves in during sewerage pipeline work, 3 labourers including a woman die
CG News : बालोद। जिले के दल्लीराजहरा में मंगलवार को सीवरेज पाइपलाइन निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। फुटबॉल ग्राउंड के पास चल रही खुदाई के बीच अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे काम कर रहे मजदूर देखते ही देखते मलबे में दब गए। हादसे में एक महिला समेत तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
CG News : जानकारी के मुताबिक, बीएसपी की सीवरेज पाइपलाइन विस्तार परियोजना के तहत इलाके में गहरी खुदाई का काम चल रहा था। जेसीबी और चेन माउंट मशीन से नाली खोदी जा रही थी, तभी अचानक मिट्टी भरभराकर नीचे गिर गई। आसपास मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मजदूर मलबे में दब गए।
CG News : घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस, बीएसपी अधिकारियों और राहत टीम ने काफी मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
CG News : प्रारंभिक तौर पर हादसे के पीछे सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और निर्माण कार्य से जुड़े जिम्मेदार लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली।

