Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : मुआवजे के पैसों के लालच में बेटा बना हैवान, मसाला पीसने वाले लोढ़े से मां की कर दी हत्या

CG Crime: Greedy for compensation money, son turns monster, kills mother with spice grinder
X

CG Crime: Greedy for compensation money, son turns monster, kills mother with spice grinder

CG Crime : सूरजपुर। जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद और पैसों के लालच में अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और आक्रोश का माहौल है। मामला लटोरी चौकी क्षेत्र के गजाधरपुर गांव का है।

CG Crime : जानकारी के मुताबिक, डिगम्बर चेरवा अपनी 50 वर्षीय मां फलेन बाई के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि पिता की कुएं में गिरने से हुई मौत के बाद मिले मुआवजे की रकम को लेकर आरोपी अक्सर अपनी मां से विवाद करता था। मां द्वारा पैसे देने से इनकार किए जाने के कारण वह लंबे समय से नाराज चल रहा था।

CG Crime : घटना वाले दिन भी आरोपी ने अपनी मां से खाना मांगा। इस पर मां ने खुद खाना निकालकर खाने की बात कही। बस इसी बात पर आरोपी का गुस्सा भड़क उठा। गुस्से में आकर उसने घर में रखे मसाला पीसने वाले लोढ़े से मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

CG Crime : हमले में गंभीर रूप से घायल फलेन बाई को इलाज के लिए अंबिकापुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019