Raipur City News : सिटी बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल टीम
Raipur City News : रायपुर। राजधानी के पंडरी इलाके में एक सिटी बस में अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के इंजन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह हादसा हुआ।
Raipur City News : खड़ी बस में लगी आग
यह घटना उस समय हुई जब बस पंडरी थाना क्षेत्र में खड़ी थी। अचानक धुआं उठने के बाद देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Raipur City News : मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया और स्थिति को नियंत्रित किया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


