Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Transfer : नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों के इंजीनियर बदले, नई जिम्मेदारियां तय

CG Transfer: Two Deputy Secretary level officers transferred, government issued order
X

CG Transfer: Major administrative reshuffle in the Excise Department; 30 officers transferred.

CG Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेशभर में इंजीनियरिंग अमले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी तबादला आदेश में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी, जगदलपुर और चांपा समेत कई निकायों के कार्यपालन और सहायक अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

CG Transfer : अभियंताओं की नई पदस्थापना में बृजेश श्रीवास्तव सहायक अभियंता को कोण्डागांव से बिलासपुर और ललित कुमार त्रिवेदी सहायक अभियंता को भी बिलासपुर में प्रभारी कार्यपालन अभियंता की कमान सौंपी गई है। दुर्ग क्षेत्र में भी बदलाव किए गए हैं, जिसके तहत सी.बी. परगनिहा सहायक अभियंता को दुर्ग से धमतरी, हेमन्त कुमार साहू सहायक अभियंता को भिलाई-चरौदा से नगर निगम दुर्ग और चन्द्रशेखर सारथी सहायक अभियंता को रायगढ़ से नगर पालिका चांपा भेजा गया है। वहीं नवा रायपुर में पदस्थ गगन वासन अब नगर निगम जगदलपुर में सहायक अभियंता के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

​CG Transfer : रिसाली कार्यपालन अभियंता को मिला अतिरिक्त प्रभार-

​प्रशासनिक कार्यों को गति देने के लिए नगर पालिक निगम रिसाली के कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास (क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग) के अधीक्षण अभियंता का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

देखें लिस्ट-


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019