CG News: Body found in canal revealed, youth missing for 3 days identified, mystery surrounding death - murder or accident?
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोसमखूंटा नहर में एक युवक की लाश तैरती हुई मिली। शुरुआती तौर पर अज्ञात मानी जा रही इस लाश की पहचान अब उमेश पाल (26) के रूप में हुई है, जो गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के पटेवा गांव का निवासी था और पिछले तीन दिनों से लापता था।
CG News : ग्रामीणों ने सुबह करीब साढ़े 9 बजे नहर में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर जांच शुरू की। पानी में लंबे समय तक रहने के कारण शव फूल चुका था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा था।
CG News : जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे मृतक के दाहिने हाथ में बंधा मौली धागा और पास में पड़ी बाइक की चाबी। इन्हीं संकेतों के आधार पर पुलिस ने आसपास के थानों से संपर्क किया, जिसके बाद परिजनों ने आगे आकर कद-काठी और हुलिए से उसकी पहचान उमेश पाल के रूप में की।
CG News : प्रारंभिक जांच में मौत का कारण डूबना बताया जा रहा है, लेकिन कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब शव के पास बाइक की चाबी मिली, तो बाइक कहां है? क्या यह महज हादसा है या फिर इसके पीछे कोई साजिश छिपी है? फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

