Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Online Betting Racket : ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, मॉल के पास कार में चल रहा था IPL बेटिंग का खेल, 3 आरोपी गिरफ्तार

Asian News
Online Betting Racket: Online betting racket busted, IPL betting game was going on in a car near the mall, 3 accused arrested.
X

Online Betting Racket: Online betting racket busted, IPL betting game was going on in a car near the mall, 3 accused arrested.

Online Betting Racket : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि पूरा सट्टे का खेल एक कार के अंदर बैठकर संचालित किया जा रहा था, वो भी शहर के व्यस्त इलाके में।

Online Betting Racket : एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नमन जग्गी, आयुष जैन और मोहम्मद सरफराज मामदानी को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई 36 मॉल के पास की गई, जहां आरोपी आईपीएल मैच के दौरान मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे।

Online Betting Racket : पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद डीसीपी (क्राइम) स्मृतिक राजनाला और डीसीपी (मध्य) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल से Gold777, jmdbet777 और अन्य संदिग्ध वेबसाइट्स के जरिए सट्टा संचालन के सबूत मिले।

Online Betting Racket : पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी ऑनलाइन बेटिंग आईडी बेचने और नेटवर्क के जरिए अन्य लोगों को भी सट्टे में शामिल कर रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 6 हजार रुपये नकद और दो लग्जरी कारें जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है।

Online Betting Racket : तीनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस इस नेटवर्क के अन्य लिंक खंगालने में जुटी है, जो दूसरे राज्यों तक फैले होने की आशंका है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019