Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : छत्तीसगढ़ में महिलाओं को बड़ी राहत, जमीन-घर की रजिस्ट्री पर 50% स्टाम्प ड्यूटी छूट लागू, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित

CG News: Major relief for women in Chhattisgarh, 50% stamp duty exemption applicable on land and house registration, notification published in gazette
X

CG News: Major relief for women in Chhattisgarh, 50% stamp duty exemption applicable on land and house registration, notification published in gazette

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए संपत्ति रजिस्ट्रेशन पर 50 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी छूट की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है। यह फैसला अब आधिकारिक रूप से लागू हो गया है, जिससे महिलाओं के लिए जमीन और मकान खरीदना पहले से काफी सस्ता हो जाएगा।

CG News : राजधानी रायपुर में हुई कैबिनेट बैठक में विष्णु देव साय की अध्यक्षता में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से परिवारों को संपत्ति महिलाओं के नाम पर दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी मजबूत होगी।

CG News : सरकार के अनुसार, इस योजना के लागू होने से राज्य के राजस्व पर लगभग 153 करोड़ रुपये का असर पड़ सकता है, लेकिन इसे एक दीर्घकालिक सामाजिक निवेश के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम महिलाओं को संपत्ति का मालिक बनने की दिशा में प्रेरित करेगा, जिससे उनकी सामाजिक सुरक्षा भी मजबूत होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019