Share Market
Share Market: मुंबई: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रुख के साथ हुई, जहां शुरुआती कारोबार में ही मुनाफावसूली हावी दिखी। निवेशकों की सतर्कता के चलते प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का सेंसेक्स 361 अंकों से अधिक टूटकर 76,900 के करीब आ गया, जबकि एनएसई का निफ्टी करीब 135 अंक गिरकर 23,980 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
Share Market: सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, रियल एस्टेट और मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। अधिकांश सेक्टर लाल निशान में रहे, हालांकि आईटी और मीडिया शेयरों में हल्की मजबूती दर्ज की गई। वहीं एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर अपेक्षाकृत सुस्त बने रहे, जिससे बाजार में व्यापक कमजोरी का माहौल बना रहा।
Share Market: शेयर बाजार की गिरावट के साथ ही मुद्रा बाजार में भी दबाव देखने को मिला। भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे टूटकर 95.40 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों से भी कमजोर संकेत मिले हैं, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है। विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल और विदेशी निवेशकों की सतर्कता बाजार पर दबाव बना रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में बाजार की दिशा कंपनियों के तिमाही नतीजों और वैश्विक संकेतों पर निर्भर करेगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


