PF Money Withdraw from ATM: नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि (PF) से जुड़ी बड़ी राहत की खबर सामने आई है। आने वाले समय में PF खाताधारक अपना पैसा सीधे एटीएम से निकाल सकेंगे। केंद्र सरकार इस नई सुविधा को लागू करने की दिशा में तेज़ी से काम कर रही है, जिससे करोड़ों लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
PF Money Withdraw from ATM: सरकार का उद्देश्य PF निकासी प्रक्रिया को पूरी तरह सरल और डिजिटल बनाना है, ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने या कागजी औपचारिकताओं में उलझने की जरूरत न पड़े। नई व्यवस्था के तहत PF खाते से पैसे निकालना बैंक खाते से नकदी निकालने जितना आसान होगा।
PF Money Withdraw from ATM: सूत्रों के अनुसार, इस योजना की शुरुआत जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जा सकती है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि इस सुविधा के लिए आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। एटीएम मशीनों पर ड्राई रन और फाइनल टेस्टिंग भी सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। पूरे सिस्टम को सुरक्षित और त्रुटिरहित बनाने का दावा किया जा रहा है।
PF Money Withdraw from ATM: यह सुविधा ईपीएफओ 3.0 के तहत विकसित की जा रही है, जिसमें PF खातों को बैंकिंग गेटवे से जोड़ा जाएगा। इसके बाद खाताधारक एटीएम या यूपीआई के माध्यम से कभी भी अपने खाते से पैसे निकाल सकेंगे। इसके लिए विशेष प्रकार के कार्ड भी जारी किए जा सकते हैं, जो सीधे PF खाते से जुड़े होंगे। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि निकासी प्रक्रिया में होने वाली देरी भी कम होगी।
PF Money Withdraw from ATM: अभी क्या है प्रक्रिया
फिलहाल PF निकालने के लिए सबसे आसान तरीका ऑनलाइन आवेदन है। खाताधारक को अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) के जरिए EPFO के सदस्य पोर्टल पर लॉगिन करना होता है। इसके बाद ‘ऑनलाइन सर्विसेज’ सेक्शन में जाकर क्लेम विकल्प चुनना होता है, जहां जरूरत के अनुसार फॉर्म भरकर आवेदन किया जा सकता है। नई प्रणाली लागू होने के बाद यह पूरी प्रक्रिया और भी तेज़ और सुविधाजनक हो जाएगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


