Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : मातम में बदली शादी की खुशियां, पति ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी की कोशिश

CG Crime: Wedding celebrations turn into mourning, husband murders wife and attempts suicide
X

CG Crime: Wedding celebrations turn into mourning, husband murders wife and attempts suicide

CG Crime : मनेंद्रगढ़। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खुशियों का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया। केल्हारी थाना क्षेत्र के तिलोखन गांव में एक पति ने आपसी विवाद के बाद अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी।

CG Crime : बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठी। गुस्से में आकर आरोपी पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल फैल गया।

CG Crime : हत्या के बाद आरोपी ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजहों को खंगालने में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019