UP News
UP News : वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपनी पावन नगरी वाराणसी में भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने लगभग 6,350 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद रहे। यह वर्ष 2026 का पीएम मोदी का पहला काशी दौरा है। इससे पहले नवंबर 2025 में वे वाराणसी आए थे।
UP News : भोजपुरी में महिलाओं को प्रणाम, बोले- काशी की माई-बहिन को मेरा प्रणाम
पीएम मोदी ने भोजपुरी में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, “हम काशी की माई-बहिन के प्रणाम करत हई।” उन्होंने कहा कि काशी माता श्रृंगार गौरी, माता अन्नपूर्णा, माता विशालाक्षी, माता संकठा और मां गंगा जैसी दिव्य शक्तियों की भूमि है। महिला आरक्षण पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि इसे लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़े जाएंगे, लेकिन कांग्रेस और सपा की वजह से प्रयास असफल रहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से देश मजबूत होगा।
UP News : सीएम योगी बोले- हम नए भारत का दर्शन कर रहे हैं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में ‘नया भारत’ समग्र विकास की अवधारणा को साकार कर रहा है। हम विकसित भारत की संकल्पना को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा कहते हैं कि देश में चार जातियां हैं- नारी, गरीब, युवा और अन्नदाता। आज हम इन्हीं को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं।
UP News : दुग्ध उत्पादकों को बोनस और अमृत भारत एक्सप्रेस को फ्लैग ऑफ
इस अवसर पर प्रधानमंत्री के कर-कमलों से बनास डेयरी के 3,21,813 दुग्ध उत्पादकों को बोनस राशि का हस्तांतरण किया गया। साथ ही अमृत भारत एक्सप्रेस (वाराणसी-पुणे और अयोध्या-मुंबई) ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई।
UP News : नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मातृ शक्ति का अभिनंदन
कार्यक्रम को ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें हजारों महिलाओं ने शिरकत की। पीएम मोदी और सीएम योगी ने मातृशक्ति का अभिनंदन किया और उन्हें विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


