Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : बुद्ध जयंती पर 1 मई को रायपुर में मांस-मटन की सभी दुकानें रहेंगी बंद

Raipur City News: On Buddha Jayanti, May 1, all meat shops in Raipur will remain closed.
X

Raipur City News: On Buddha Jayanti, May 1, all meat shops in Raipur will remain closed.

Raipur City News : रायपुर। रायपुर में 1 मई 2026 को बुद्ध जयंती के अवसर पर नगर निगम ने सख्त आदेश जारी करते हुए मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस दिन शहर के सभी पशुवध गृह और मांस विक्रय की दुकानें बंद रहेंगी।

Raipur City News : यह फैसला महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर लिया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के पालन में निगम के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जोन अधिकारियों और स्वच्छता निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो सके।

Raipur City News : निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध के बावजूद यदि किसी होटल, ढाबे या दुकान में मांस-मटन की बिक्री करते हुए पाया गया, तो तत्काल जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019