Ayodhya
Ayodhya: लखनऊ: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दर्शन व्यवस्था में अहम बदलाव किए हैं. ट्रस्ट ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अधिक सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ‘विशिष्ट दर्शन’ (VIP दर्शन) का विकल्प हटा दिया है. अब केवल सामान्य दर्शन का ही विकल्प उपलब्ध है। इसी के जरिए भक्तगण राम मंदिर में रामलला व राम परिवार के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करा पाएंगे.
Ayodhya: यह बदलाव व्यवस्था को समानता और पारदर्शिता लाने के लिए किया गया है, ऑनलाइन बुकिंग कर के आने वाले भक्तों को एक ही केटेगरी में दर्शन की सुविधा मिल रही है. आगामी 30 अप्रैल तक सभी स्लॉट फुल हो चुके हैं।
Ayodhya: सामान्य दर्शन पास में रामलला, राम परिवार के साथ साथ सप्तमंडपम, कुबेर टीला व सप्तमंडपम के दर्शन कर सकेंगे. सुगम दर्शन पास पर श्रद्धालुओं को रामलला और राम परिवार के दर्शन हो पाएंगे. अब एक पास पर केवल पांच श्रद्धालु ही दर्शन कर सकेंगे. इससे पहले एक पास पर 8 लोग दर्शन कर सकते थे. यहां फैसला भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने और व्यवस्था को सुचारू से चलने का उठाया गया है.
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


