Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : ‘दो बूंद जिंदगी की’ अभियान: रायपुर में 28 जून को 3.45 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

CG News : ‘दो बूंद जिंदगी की’ अभियान: रायपुर में 28 जून को 3.45 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
X

CG News: ‘Two Drops of Life’ Campaign – 3.45 lakh children in Raipur to be administered polio drops on June 28.

CG News : रायपुर। पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए 28 जून 2026 को रायपुर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

CG News : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित रेडक्रॉस सभा कक्ष में आयोजित अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक में अभियान की रणनीति और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी चिन्हित आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर समय पर पोलियो बूथ स्थापित किए जाएं।

CG News : जिलेभर में बनेंगे 1331 पोलियो बूथ-

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया कि जिले में कुल 1331 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर चार स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेंगे, जो दो टीमों में कार्य करते हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इस बार 3 लाख 45 हजार 373 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

CG News : घर-घर जाकर भी पिलाई जाएगी खुराक-

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दिन यदि कोई बच्चा किसी कारणवश पोलियो बूथ तक नहीं पहुंच पाता है, तो दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो रोधी खुराक से वंचित न रह जाए।

CG News : अभिभावकों से सहयोग की अपील-

जिला स्वास्थ्य समिति ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 28 जून को अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर जाएं और उन्हें ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलवाएं। यह खुराक बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर और स्थायी विकलांगता पैदा करने वाली बीमारी से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

CG News : बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर कुमार बिश्वरंजन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास शैल ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. भेनूज कुमार सिन्हा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. श्वेता सोनवानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019