Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : वर्दी की आड़ में ठगी, आरक्षक भर्ती का झांसा देकर लाखों ऐंठने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार

CG News : वर्दी की आड़ में ठगी, आरक्षक भर्ती का झांसा देकर लाखों ऐंठने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार
X

CG News: Fraud under the guise of the uniform; police constable arrested for swindling lakhs by promising recruitment as a constable.

CG News : कोरबा। पुलिस भर्ती में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद पुलिस विभाग में पदस्थ है और अपने प्रभाव व पहुंच का दावा कर बेरोजगार युवाओं को झांसे में लेकर रकम वसूलता था।

CG News : जानकारी के अनुसार, आरोपी दिगम्बर प्रसाद कंवर कोरकोमा का निवासी है और वर्तमान में राजनांदगांव जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। उसके खिलाफ आरक्षक भर्ती कराने के नाम पर 1 लाख 25 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप है।

CG News : मामले का खुलासा तब हुआ जब केराकछार निवासी गणेशी राठिया और उमाशंकर ने बालको थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने पुलिस विभाग में भर्ती कराने का भरोसा दिलाकर रकम ली, लेकिन न नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए।

CG News : जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने ठगी की रकम सीधे अपने खाते में न लेकर अपने भाई के बैंक खाते में जमा करवाई थी। मामले की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर लिए।

CG News : कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायत और जांच के आधार पर आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

CG News : पुलिस ने इस मामले की जानकारी राजनांदगांव पुलिस को भी दे दी है। सूत्रों के अनुसार आरोपी आरक्षक के खिलाफ वहां भी पहले कार्रवाई हो चुकी है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कोरबा और राजनांदगांव समेत अन्य क्षेत्रों में भी कई लोग उसकी ठगी का शिकार हुए हो सकते हैं।

CG News : फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने कितने लोगों से इसी तरह पैसे वसूले हैं। जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019