Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर पर क्राइम ब्रांच की रेड, विदेशी नेटवर्क और दस्तावेजों की जांच जारी

Asian News
Raipur City News: Bookie Babu Khemanis house raided, 5 luxury cars and property worth crores exposed
X

Raipur City News: Bookie Babu Khemani’s house raided, 5 luxury cars and property worth crores exposed

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चर्चित सट्टा एप ‘3 Stumps’ से जुड़े मास्टरमाइंड और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी के निवास पर क्राइम ब्रांच और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा।

Raipur City News : इस कार्रवाई के दौरान डीएसपी और थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। टीम ने घर की तलाशी ली और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को शुरुआती जांच में विदेशी नेटवर्क से जुड़े लेन-देन और लिंक मिलने की आशंका है, जिसके बाद इस कार्रवाई को और तेज किया गया।

Raipur City News : इसी आधार पर पुलिस लगातार दस्तावेजों, डिजिटल डेटा और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान पूरे इलाके में हलचल मच गई और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Raipur City News : फिलहाल पुलिस पिछले कई घंटों से कार्रवाई में जुटी हुई है और इस सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद इस पूरे नेटवर्क का बड़ा खुलासा सामने आ सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019