Share Market
Share Market: मुंबई: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी नाकाबंदी का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। लगातार दूसरे कारोबारी दिन बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 852 अंकों की गिरावट के साथ 77,664 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 205 अंक फिसलकर 24,173 पर आ गया।
दो दिन में 1600 अंक टूटा सेंसेक्स
बीते दो सत्रों में सेंसेक्स करीब 1,600 अंक गिर चुका है। दिन के कारोबार में भी बाजार दबाव में रहा और निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में करीब 2% तक की गिरावट दर्ज की गई है।
ज्यादातर सेक्टर लाल निशान में
सेक्टरवार देखें तो फार्मा और मीडिया को छोड़कर लगभग सभी सेक्टरों में गिरावट रही। ऑटो, बैंकिंग, रियल्टी और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। वहीं स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए।
तेल की कीमत और कमजोर रुपया बना कारण
विशेषज्ञों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार बने रहने और रुपए की कमजोरी ने बाजार की चिंता बढ़ाई है। ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है।
निवेशकों में सतर्कता बढ़ी
अमेरिका-ईरान वार्ता में ठहराव और वैश्विक अनिश्चितता के चलते निवेशकों ने जोखिम से दूरी बनाई है। फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव बने रहने के संकेत मिल रहे हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


