Matchbox Warehouse Fire: A massive fire broke out in a matchbox warehouse, causing losses worth lakhs due to a short circuit, a major accident was averted.
Matchbox Warehouse Fire : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के अशोकनगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक माचिस गोदाम में अचानक लगी आग ने हड़कंप मचा दिया। चंद मिनटों में ही आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखा पूरा ज्वलनशील सामान जलकर खाक हो गया। शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
Matchbox Warehouse Fire : सुबह करीब 4 बजे लगी इस आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन गोदाम में बड़ी मात्रा में माचिस और पान मसाले जैसे ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैलती गई। हालात ऐसे बन गए कि आग पर काबू पाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया।
Matchbox Warehouse Fire : आग बुझाने के लिए टीम को खास रणनीति अपनानी पड़ी। गोदाम की दूसरी मंजिल तक पहुंचने का सीधा रास्ता नहीं होने के कारण एक्सीवेटर से दीवार तोड़ी गई और स्काई लिफ्ट की मदद से ऊपर तक पानी पहुंचाया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर नियंत्रण पाया जा सका।
Matchbox Warehouse Fire : डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट दीपांशु नाथ के अनुसार, समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो यह आग आसपास के गोदामों और दुकानों तक फैलकर बड़े हादसे का रूप ले सकती थी। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Matchbox Warehouse Fire : घटना के बाद प्रशासन ने व्यापारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि सभी प्रतिष्ठानों में नेशनल बिल्डिंग कोड (NBC) के तहत फायर सेफ्टी उपकरण अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। साथ ही अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र लेना भी जरूरी बताया गया है।

