MP Accident : जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत; एक घायल
MP Accident : डिंडोरी: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शनिवार देर रात किकरातालाब गांव के पास एक ट्रक ने पिकअप को रौंद दिया, जिसमें पिकअप में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
MP Accident : पंक्चर होने के बाद अनियंत्रित हुआ ट्रक
पुलिस के अनुसार, ट्रक पंक्चर हो जाने के बाद अनियंत्रित हो गया और तेज रफ्तार से पिकअप से टकरा गया। पिकअप में सवार ग्रामीण अपने गांव की ओर लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि पंक्चर होने के बाद वह लोगों को नहीं देख सका और टक्कर हो गई।
MP Accident : पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


