Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : ट्रैफिक पुलिस की कस्टडी में रखा मेटाडोर चोरी, थाने के सामने से गायब; आरोपी की तलाश जारी

Asian News
Raipur City News
X

Raipur City News

Raipur City News : रायपुर: राजधानी रायपुर में ट्रैफिक पुलिस की कस्टडी में रखे गए एक मेटाडोर वाहन की चोरी हो गई है। फाफाडीह थाने के ठीक सामने खड़े जब्त वाहन को अज्ञात चोर उठा ले गए। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Raipur City News : प्रतिबंधित मार्ग में प्रवेश करने पर जब्त हुआ था वाहन

जानकारी के अनुसार, मेटाडोर क्रमांक CG 12 BH 3683 को 7 अप्रैल को प्रतिबंधित मार्ग में प्रवेश करने पर यातायात पुलिस ने जब्त कर लिया था। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 115/194 के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को फाफाडीह थाने के सामने खड़ा कर दिया गया था। ड्राइवर को 8 अप्रैल सुबह 11 बजे आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे।

Raipur City News : दो दिन बाद हुई चोरी

वाहन दो दिन तक थाने के सामने ही खड़ा रहा, लेकिन 9 और 10 अप्रैल की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने उसे मौके से उठा लिया। पुलिसकर्मियों ने दो दिन तक गाड़ी की तलाश की, लेकिन जब वाहन नहीं मिला तो गंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

Raipur City News : ASI केशरी कुमार साहू ने दर्ज कराई रिपोर्ट

यातायात थाना फाफाडीह में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक केशरी कुमार साहू ने गंज थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Raipur City News : CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। संदिग्धों की पहचान और वाहन की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019