CG News : बारिश से बचने पेड़ की छांव में रुके तीन किशोर, विशाल डाल टूटने से तीनों की मौत

CG News: Three teenagers stopped under a tree to escape the rain; a huge branch broke and they died.
CG News: Three teenagers stopped under a tree to escape the rain; a huge branch broke and they died.
CG News : कोरबा। मौसम की एक चूक ने तीन परिवारों की जिंदगी में ऐसा मातम भर दिया, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे शरण लेने वाले तीन किशोरों की विशाल शाखा टूटकर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदयविदारक हादसा जिले के पाली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को हुआ।
CG News : जानकारी के अनुसार, पहाड़ गांव पंचायत के बेसेमर-चोरकादांड निवासी शिवराम टेकाम (14 वर्ष), दिनेश तिर्की (17 वर्ष) और कमलेश बड़ा (18 वर्ष) अचानक शुरू हुई बारिश और तेज हवाओं से बचने के लिए एक बड़े पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। इसी दौरान तूफान का असर इतना तेज हुआ कि पेड़ की भारी-भरकम डाल टूटकर सीधे तीनों किशोरों पर आ गिरी।
CG News : हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और काफी मशक्कत के बाद शाखा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल किशोरों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।
CG News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम करा लिया गया है तथा परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।


