Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, शव के टुकड़ कर खेत में फेंका, महिला समेत तीन गिरफ्तार

cg-crime-blackmailing-by-making-obscene-videos-dismembered-body-and-threw-it-in-the-field-three-including-a-woman-arrested
X

cg-crime-blackmailing-by-making-obscene-videos-dismembered-body-and-threw-it-in-the-field-three-including-a-woman-arrested

CG Crime : कवर्धा। कबीरधाम जिले में बोरी के भीतर टुकड़ों में मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में जो कहानी सामने आई, उसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। पुलिस के मुताबिक, अश्लील वीडियो के जरिए एक महिला को लगातार ब्लैकमेल कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक की हत्या उसी महिला ने अपने पति और देवर के साथ मिलकर कर दी। बाद में शव के कई टुकड़े कर बोरी में भरकर खेत में फेंक दिया गया।

CG Crime : मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के ग्राम बैहरसरी का है। मृतक कोमल वर्मा 28 मई की रात घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान ग्राम सोंढा में एक बोरी के अंदर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई।

CG Crime : पुलिस जांच में शव की पहचान कोमल वर्मा के रूप में हुई। कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ी तो आखिरी बार उसकी बातचीत गांव की महिला मंदाकिनी वर्मा से होने की जानकारी मिली। संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ।

CG Crime : पुलिस के अनुसार, मृतक ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। महिला ने आरोप लगाया कि इसी दबाव में वह लगातार उसका शोषण कर रहा था और घटना वाली रात भी उसने संबंध बनाने के लिए बुलाया था।

CG Crime : बताया गया कि परेशान महिला ने उसे अपने घर बुलाया और पहले से बनाई योजना के तहत उस पर लोहे के भारी औजार से हमला कर दिया। शोर सुनकर महिला का पति रामस्नेही वर्मा भी जाग गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी।

CG Crime : हत्या के बाद शव को पूरी रात घर में छिपाकर रखा गया। अगले दिन आरोपी पति ने अपने भाई रूपेश वर्मा की मदद से शव को बोरी में भरकर ट्रैक्टर से ग्राम सोंढा के पास ले जाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की।

CG Crime : पुलिस ने मामले में मंदाकिनी वर्मा, रामस्नेही वर्मा और रूपेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019