CG News : जगदलपुर। जगदलपुर समेत पूरे बस्तर संभाग में बीती रात अचानक धरती कांप उठी, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया। रात करीब 11ः31 बजे महसूस हुए इन झटकों ने लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया।
CG News : बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र ओडिशा के कोरापुट क्षेत्र में था, जहां जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे हलचल दर्ज की गई। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई, जिसे मध्यम श्रेणी का भूकंप माना जाता है।
CG News : हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि या बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। झटके कुछ ही सेकंड तक रहे, लेकिन उनका असर लोगों के मन में डर के रूप में साफ दिखाई दिया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


