Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : तेंदुए ने 6 साल की मासूम पर किया हमला, इलाके में दहशत

CG News: Leopard attacks 6-year-old innocent, panic in the area
X

CG News: Leopard attacks 6-year-old innocent, panic in the area

CG News : गरियाबंद। जिले में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 6 दिनों में तीसरी बार तेंदुए ने एक मासूम बच्चे को निशाना बनाया है। ताजा मामला खट्टी गांव का है, जहां तालाब में नहाने गई 6 साल की बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

CG News : जानकारी के अनुसार खट्टी स्थित मुर्गी फार्म के पीछे तालाब में बच्ची नहा रही थी। इसी दौरान अचानक तेंदुआ झाड़ियों से निकलकर उस पर झपट पड़ा। हमले में बच्ची की गर्दन पर तेंदुए के दांत और नाखून के कई गहरे निशान आए हैं। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

CG News : घायल बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 6 दिन पहले भी चट्टान पारा और पंटोरा इलाके में तेंदुए ने दो अलग-अलग हमलों में 5 और 10 साल के बच्चों को अपना शिकार बनाने की कोशिश की थी।

CG News : उस दौरान परिजनों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चों को बचाया था। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए वन विभाग ने चट्टान पारा क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019