Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Google Pixel 11 Series : गूगल ला रहा नया ‘Pixel Glow’ फीचर, नोटिफिकेशन आते ही कैमरे के चारों तरफ चमकेगी लाइट

Asian News
Google Pixel 11 Series: Google is bringing a new Pixel Glow feature, which will light up around the camera as soon as a notification arrives.
X

Google Pixel 11 Series: Google is bringing a new ‘Pixel Glow’ feature, which will light up around the camera as soon as a notification arrives.

Google Pixel 11 Series : डेस्क न्यूज। Google अपनी अपकमिंग Google Pixel 11 सीरीज में एक बेहद खास फीचर ला सकता है, जिसे लेकर टेक जगत में काफी चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Pixel 11 सीरीज में “Pixel Glow” नाम का नया फीचर देखने को मिल सकता है, जिसमें नोटिफिकेशन या AI एक्टिविटी के दौरान फोन के कैमरा मॉड्यूल के आसपास लाइट चमकेगी।

Google Pixel 11 Series : इस फीचर की झलक हाल ही में आयोजित Google I/O 2026 के दौरान देखने को मिली। दरअसल, कंपनी की कीनोट प्रेजेंटेशन में जेमिनाई ओम्नी का डेमो दिखाते समय एक स्मार्टफोन नजर आया, जिसके कैमरे के चारों ओर चमकती लाइट दिखाई दी। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि यह Pixel 11 सीरीज का नया विजुअल अलर्ट सिस्टम हो सकता है।

Google Pixel 11 Series : रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि “Pixel Glow” फीचर AI आधारित नोटिफिकेशन और स्मार्ट विजुअल इफेक्ट्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस फीचर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Google Pixel 11 Series : कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार डेमो में इस्तेमाल किए गए फोन पर प्रोटेक्टिव केस लगा हुआ था, जिसकी वजह से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि दिखाया गया डिवाइस Pixel 10 सीरीज का था या अपकमिंग Pixel 11 मॉडल का।

Google Pixel 11 Series : माना जा रहा है कि Google अगस्त महीने में आयोजित होने वाले “Made by Google” इवेंट में Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज में नए Tensor G6 चिपसेट के इस्तेमाल की भी चर्चा है, जो AI फीचर्स को और ज्यादा स्मार्ट बना सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019